इस गोचर के दौरान राहु आपकी चंद्र राशि से चतुर्थ भाव में गोचर करेगा। राहु की यह स्थिति अच्छे-बुरे परिणामों के लिए सम रहेगी। पारिवारिक जीवन के मामलों में आपको कम प्रयासों से ही सभी प्रकार की सुख-सुविधाएँ प्राप्त होंगी। भू-संपति की ख़रीददारी आपको संतुष्टि प्रदान कर सकती है परंतु ख़रीददारी करने से पूर्व आपको सभी दस्तावेजों की भली-भाँति जाँच कर लेनी चाहिए। घरेलू जीवन सुख शांतिमय बना रहेगा। इस समयावधि में आप किसी आकर्षक वाहन की ख़रीददारी कर सकते हैं। जिससे आपको असीम सुख की प्राप्ति होगी परंतु गाड़ी संभलकर चलाना आपके लिए हितकारी रहेगा।
इस अवधि में वार्तालाप के दौरान आपको सतर्क रहना चाहिए तथा दिए गए वचनों तथा प्रतिबद्धताओं को पूरा करना चाहिए। आपको अपने समर्पण और कड़ी मेहनत के कारण उच्च अधिकारियों की प्रशंसा मिलेगी। कार्यक्षेत्र में वेतन वृद्धि होने से आपकी संतुष्टि बढ़ेगी। माता के ख़राब स्वास्थ्य की वजह से आपके खर्चों में बढ़ोतरी संभव है। आपको विदेशी भाषाएँ सीखने का अवसर मिल सकता है जिससे आपके ज्ञान में वृद्धि होगी।

इस अवधि में आपको निम्नलिखित अनुभवों की प्राप्ति हो सकती है:-
इस अवधि में केतु आपकी चंद्र राशि से दशम भाव में गोचर करेगा। केतु की यह स्थिति आपको साधारण उन्नति प्रदान कर सकती है। आपको अपने नियोक्ता से कुछ अच्छे कार्य करने को मिल सकते हैं। आपकी उच्च महत्वाकांक्षी योजनाएं आपको कार्यक्षेत्र में उन्नति प्रदान कर सकती हैं। अनावश्यक भय आपकी मानसिक शांति को भंग कर सकता है तथा इसी वजह से आपको कार्यक्षेत्र में अपमान का सामना करना पड़ सकता है। आपके लिए आवश्यक है कि आप अपना कार्य पूर्ण निष्ठा के साथ करते रहें। कार्य करते समय उच्च गोपनीयता बना कर रखना आपको मजबूती प्रदान करेगा।
मानसिक शांति प्राप्त करने के लिए आप धार्मिक स्थलों की यात्रा कर सकते हैं। उच्च वर्ग के व्यक्तियों से आपके संपर्क बढ़ सकते हैं। आपकी शत्रुता में भी वृद्धि होने के आसार हैं। अप्रत्याशित आर्थिक व्यय आपकी जमा पूंजी में कमी कर सकते हैं।
इस अवधि में आपको निम्नलिखित अनुभवों की प्राप्ति हो सकती है:-